Search

 
 
 

जमशेदपुर : विवाद के बाद यज्ञ मंडप को किया आग के हवाले

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) :जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत स्वर्णरेखा नदी के किनारे आनंदेश्वर धाम में विवाद के बाद रविवार को यज्ञ मंडप को आग के हवाले कर दिया गया. यज्ञ मंडप पुआल का बना होने के कारण पूरे तरह जलकर खाक हो गया. इधर, मामले की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. आनंदेश्वर धाम में 8 जनवरी से 16 जनवरी तक यज्ञ कराया गया था. इसे भी पढ़ें : मोदी">https://lagatar.in/modis-mann-ki-baat-ramlalas-life-prestige-tied-crores-of-people-of-the-country-together/">मोदी

के मन की बात,  रामलला की प्राण प्रतिष्ठा ने देश के करोड़ों लोगों को एक सूत्र में बांधा
इसको लेकर मंदिर के संयोजकों द्वारा चंदा लिया गया था. मनोज कुमार द्वारा चंदा का हिसाब मांगने पर मंदिर कमिटी के लोग शनिवार को मंदिर परिसर में ही भिड़ गए, जिसमें जमकर तलवारबाजी भी हुई थी. इस घटना में पंकज पांडेय, गोलू सिंह और कल्लू सिंह द्वारा तलवारबाजी की गई. इसमें मनोज कुमार घायल हो गया था. घटना के बाद मनोज को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया था. वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/foreign-citizens-living-illegally-in-jharkhand-will-be-marked/">झारखंड

में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिक किये जायेंगे चिह्नित, डीजीपी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही