यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलदस्ता भेंटकर पालन की दी नसीहत
मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार, एमवीआई सूरज हेम्ब्रम, निशांत महतो और ईश्वर लाल साव तथा सभी ट्रैफिक थाना प्रभारी एवं डीआरएसएम प्रकाश कुमार गिरी, सड़क अभियांत्रिक विश्लेषक नवीन कुमार ने अलग-अलग जांच स्थलों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन चालकों को माला पहनाकर एवं गुलाब का फूल देकर शर्मिंदगी महसूस कराई.नियमों का उल्लंघन करने वालों को जागरूक करना उद्देश्य
अभियान के दौरान `यमराज` के माध्यम से मैसेज देने का प्रयास किया गया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, चार पहिया या भारी वाहनों में सीटबेल्ट का प्रयोग, सड़क पर निर्धारित गतिसीमा में ही वाहन चलाने, ओवरलोड नहीं करने व यातायात नियमों का पालन करें. साथ ही सडक दुर्घटनाओं के कारणों से अवगत कराया गया. इस दौरान सिटी इन होटल, पारडीह व डिमना चौक के आसपास के क्षेत्र में सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-advocate-sunil-guliars-writing-is-exemplary-gop/">Jamshedpur: अधिवक्ता सुनील गुलिआर का लेखन अनुकरणीय- गोप [wpse_comments_template]
Leave a Comment