Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : महाशिवरात्री पर यशोदा नगर शिव मंदिर कमिटी निकालेगी शिव बारात

Jamshedpur (Sunil Pandey) : श्री वैद्यनाथ महादेव शिव मंदिर कमिटी यशोदा नगर इस बार भव्य रूप से महाशिवरात्री का आयोजन करेगी. इसके तहत जलाभिषेक, रूद्राभिषेक सरीखे धार्मिक अनुष्ठान के अलावे शिव बारात निकाली जाएंगी. जिसमें शिव के गणों की झांकी शामिल होगी.शिव बारात मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गोविंदपुर रेलवे फाटक, तिलकामांझी चौक एवं गोविंदपुरा हाल्ट का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंचेगी जहां भगवान शिव का विवाह संपन्न होगा. उस दिन कार्यक्रम में आए भक्तों के लिए प्रसाद और भोग की व्यवस्था की जाएगी. साथ रात्रि जागरण एवं भव्य झांकी की प्रस्तूति होगी. बैठक में मंदिर कमिटी के पदाधिकारियों के अलावे दक्षिणी गोविंदपुर पंचायत के मुखिया आलोक शांडिल, पंचायत समिति सदस्य धुरंधर प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-planted-saplings-in-sakchi-police-station-and-mango-orchard/">जमशेदपुर

: RAF ने साकची थाना व आम बागान में किया पौधरोपण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही