Search

 
 
 

जमशेदपुर : एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के 4 छात्रों को यास्कावा ने 4.20 लाख सालाना पैकेज पर किया लॉक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान में मानेसर स्थित यास्कावा कंपनी की ओर से कैंपस सिलेक्शन किया गया. इसमें लिखित परीक्षा के बाद छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा एवं तकनीकी क्षमता को परखा गया. फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी दक्षता प्रदर्शित करते हुए संस्थान को गौरवान्वित किया. कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के चार छात्रों को 4.20 लाख रुपये सालाना पैकेज पर लॉक किया गया. इन सभी छात्रों ने तीनों राउंड की सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपनी जगह इस कंपनी में बनायी.  इसे भी पढ़ें  : लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-bjp-expressed-confidence-in-bhojpuri-stars-see-who-got-the-ticket/">लोकसभा

चुनाव : भाजपा ने भोजपुरी स्टारों पर जताया भरोसा, देखें किसको-किसको मिला टिकट
एनटीटीएफ आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के ये चारों चयनित छात्र डिप्लोमा इन मेकेट्रोनिक्स इंजीनियरिंग आरडी टाटा तकनीकी संस्थान के हैं. चयनित छात्रों में अनुभव कुमार सिंह, एन रोहित, राहुल कुमार और राहुल भुई शामिल हैं. प्लेसमेंट ड्राइव में संस्थान की प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला का सराहनीय सहयोग रहा. संस्थान की प्राचार्य प्रीता जॉन ने चयनित चारों छात्रों को उनकी इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी हैं. वहीं संस्थान के उप प्राचार्य रमेश राय, पंकज गुप्ता, दीपक सरकार, पी मंजुला एवं उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही