Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोल्हान में तीन दिनों का येलो अलर्ट, आंशिक एवं भारी वर्षा की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान के लिये मौसम विभाग ने एक बार फिर येलो अलर्ट जारी किया है. आठ अगस्त से 10 अगस्त के बीच कोल्हान के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम) के अलावे धनबाद, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा एवं साहेबगंज के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है. उक्त जिलों में इस अवधि में आंशिक एवं कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान वज्रपात भी होने की संभावना है. विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में लो प्रेशर बनने के कारण उत्पन्न हुई है. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-police-investigation-into-the-murder-of-husband-and-wife-focuses-on-missing-daughter-khushboo/">जमशेदपुर:

 पति-पत्नी की हत्या में पुलिस की जांच लापता बेटी खुशबू पर केंद्रीत

तापमान में हो सकती है गिरावट

जमशेदपुर का तापमान बीते पांच दिनों से सामान्य से अधिक रह रहा है. लेकिन वर्षा होने के कारण तापमान में गिरावट की संभावना व्यक्त की गई है. तीन अगस्त को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था. चार एवं पांच अगस्त को कमोबेश ऐसी ही स्थिति थी. वर्षा का नामोनिशान नहीं था. 6 अगस्त को 2 मिलीमीटर वर्षा हुई. जिसके चलते तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई. 7 अगस्त को 15 मिलीमीटर वर्षा होने से तामपान 33.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक) रिकार्ड किया गया. आगामी तीन दिनों में इसमें और गिरावट होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें:इस">https://lagatar.in/banks-will-remain-closed-for-6-days-this-week-see-the-holiday-list-before-going-to-the-branch-otherwise-there-will-be-trouble/">इस

सप्ताह 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जाने से पहले देखें हॉलिडे लिस्ट, वरना होगी परेशानी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही