Search

 
 
 

Jamshedpur : मानगो में पतंजलि परिवार का योग जागरुकता शिविर

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : मानगो स्थित पृथ्वी पर्यावरण पार्क में पतंजलि परिवार की ओर से एक दिवसीय योग जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन पतंजलि योग शिक्षिका बबीता देवी और योग प्रशिक्षक विपिन कुमार ने किया. शिविर में मुख्य अतिथि पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार मौजूद थे. उन्होंने उपस्थित साधकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि योग अपने आप में संपूर्ण जीवन पद्धति है. योग से हमें न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक, आध्यात्मिक और सामाजिक हर प्रकार का स्वास्थ्य मिलता है. योग शिक्षिका बबीता देवी ने बताया कि आगामी 1 जुलाई से 5 जुलाई तक प्रातः 5:30 से 7:00 तक पांच दिवसीय नि:शुल्क पतंजलि योग विज्ञान शिविर लगाया जाएगा.शिविर के सफल आयोजन में शालिनी कुमारी, राजकुमार मिश्रा, रंजना साव, नंदकिशोर, संजय कुमार, कविता देवी, विनय प्रसाद, संजीव कुमार, सुनीता देवी, पिंकी देवी और प्रकाश नारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : Chandil">https://lagatar.in/chandil-topper-felicitation-ceremony-of-yuva-vidyarthi-kendra-organization-on-30th/">Chandil

: युवा विद्यार्थी केंद्र संगठन का टॉपर सम्मान समारोह 30 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही