Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आईएसडब्ल्यूपी में योग शिविर का आयोजन कर कराया गया योगाभ्यास

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई इंडियन स्टील एंड वायर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आईएसडब्ल्यूपी) में कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए शनिवार को एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण विभाग के वरीय प्रबंधक उपेंद्र कुमार वर्मा, प्रबंधक रोड मिल और खेल विभाग के प्रमुख संजय मिश्रा की उपस्थिति में कर्मचारियों को अनेक यौगिक टिप्स दिए. उन्होंने कहा कि हम कभी भी योग की शुरुआत कर सकते है. योग सुरक्षा व स्वास्थ्य की कुंजी है, आज योग की आवश्यकता सभी को है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sushil-became-president-and-priyatam-purti-secretary-of-tata-colleges-alumni-association/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज के एलुमनी एसोसिएशन के सुशील अध्यक्ष व प्रियतम पुरती बने सचिव

योग अपनाने का संकल्प लेना चाहिए संकल्प

नरेंद्र कुमार ने योगिक जोगिंग, सूर्य नमस्कार ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोण आसन, पद्मासन, सिद्धासन, दंडासन सहित आठ प्रकार के प्रणायामों की विस्तृत जानकारी प्रदान की. योग सत्र की शुरुआत सामूहिक प्रार्थना और समापन हास्यासन और तालीवादन से हुई. वहीं सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के वरीय प्रबंधक उपेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि सभी को आज से और अभी से योग अपनाने का संकल्प लेना चाहिए. योग सत्र में कुल 35 कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन में अशोक कुमार और रोहित कुमार का विशेष योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही