Search

 
 
 

जमशेदपुर: योग से हम खुद को फिट रख सकते हैं- डॉ. महालिक

 
Jamshedpur ( Raj laxmi): जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में विश्व योग दिवस पर वीडियो हॉल में सभी ने योगाभ्यास किया. इस अवसर पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्यप्रिय महालिक ने सभी शिक्षकों, शिक्षकेतर कर्मचारियों तथा छात्रों को योग से होने वाले लाभ को बताया. उन्होंने सभी को योग से जुड़ने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि योग हमारी एक वैदिक परंपरा है, जिससे हम खुद को फिट रख सकते हैं. साथ ही कई तरह की बीमारियों को हम योग से दूर भी कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-women-did-yoga-in-ramnagar-on-international-yoga-day/">जमशेदपुर:

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रामनगर में महिलाओं ने किया योग

सुबह में आधा घंटा योग करने की सलाह

उन्होंने सभी को सुबह में आधा घंटे का समय निकाल कर योग करने की सलाह दी. इस दौरान योग शिक्षक के रूप में महाविद्यालय के लेखापाल सुशांत रावत, एनएसएस के स्वयंसेवक रितेश शर्मा एवं एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी अरविंद कुमार मौजूद थे. एनएसएस की कार्यक्रम पदाधिकारी पुष्पा लिंडा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-officers-and-jawans-performed-yoga-on-international-yoga-day-in-raf-premises/">जमशेदपुर

: RAF परिसर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों और जवानों ने किया योग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही