Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को संगीत समाज में योग कक्षा का हुआ शुभारंभ

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टेल्को कॉलोनी स्थित संगीत समाज के सभागार में योग कक्षा का विधिवत शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स अस्पताल के प्रमुख पार्थो मुखोपाध्याय एवं अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर पार्थो मुखोपाध्याय ने कहा कि हम सब शरीर के बाहरी हिस्से का सफाई तो बखूबी कर लेते हैं लेकिन शरीर का आंतरिक सफाई योग एवं प्राकृतिक तरीके से ही संभव है. उन्होंने कहा कि अस्पताल में आजकल जिस रूप में बीमारियों के मकड़जाल में फंसकर लोग आ रहे हैं वह समाज के लिए बेहद चिंताजनक है. किडनी, हार्ट, शुगर के मरीज तो अब युवाओं को जकड़ने लगे हैं जो बेहद चिंताजनक है. ऐसे में हमें जागरूक होने, खानपान का विशेष ख्याल रखने तथा नियमित योगाभ्यास को जीवनशैली में शामिल करना बेहद जरूरी हो गया है. उन्होंने योग शिक्षक अजय वर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-youth-paid-tribute-to-freedom-fighter-pandit-ram-prasad-bismil/">चाईबासा

: युवाओं ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को किया नमन

योगाभ्यास से पूर्ण स्वस्थ रहने के बारे में बताया

योग शिक्षक अजय वर्मा कक्षा में उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं योगाभ्यास से पूर्ण स्वस्थ रहने के बारे में बताया. उन्होंने प्राकृतिक तरीके से शरीर के आंतरिक सफाई का अभ्यास कर दिखाया. उन्होंने कहा कि यह कोई जादू नहीं है बल्कि योग शिक्षक के निगरानी में नियमित अभ्यास से कोई भी कर सकता है. इसके एक नहीं कई लाभ हैं. इसके अलावे विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया. कार्यक्रम के अंत में पायल एवं अराध्या योग के विभिन्न आसनों से रूबरू कराया. 90 वर्षीय योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा भी कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योग मुद्रा का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम के शुभारंभ में अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत किया गया. इस दौरान संगीत समाज के प्राचार्य सुरेंद्र शर्मा, टाटा मोटर्स के वरीय अधिकारी हरेंद्र कुमार, योग शिक्षक अजय वर्मा, 90 वर्षीय योग शिक्षक इंद्रपाल वर्मा, दीपक कुमार, जयंत चौधरी आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही