Search

 
 
 

जमशेदपुर : 21 जून को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में आयोजित होगा योग महोत्सव

 
JAMSHEDPUR (MUJTABA HAIDER RIZVI) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को एग्रिको के ट्रांसपोर्ट मैदान में योग महोत्सव का आयोजन होगा. यह योग महोत्सव सुबह 5:00 बजे से 7:30 बजे तक चलेगा. योग महोत्सव के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे. यह योग महोत्सव भारत स्वाभिमान न्यास और पतंजलि योगपीठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cat-demands-rationalization-of-gst-rates-review-of-law-and-rules/">जमशेदपुर

: कैट ने की जीएसटी दरों के युक्तिकरण, कानून एवं नियमों की समीक्षा करने की मांग

आयोजन में 4000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद

योग महोत्सव के इस आयोजन में 4000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है. योग महोत्सव के बारे में यह जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महिला पतंजलि योग समिति की झारखंड राज्य प्रभारी सुधा एवं भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी अजय कुमार झा ने दी. उन्होंने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से साध्वी देवव्रत और ब्रह्मचारिणी निकिता आई हुई हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही