Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में बच्चों के लिए दो दिवसीय योग ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिविर विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पस हॉल में हुआ. इसमें आईटी विभाग के बच्चों ने हिस्सा लेकर अपने मन को शांत करने के बारे में जाना. आज के व्यस्त और तनाव भरे जीवन में शारीरिक व मानसिक शांति प्राप्त करने के उद्देश्य से करवाए गए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को अलग-अलग योग आसनों के बारे में भी जानकारी दी गई. कुल 200 विद्यार्थियों ने इस सत्र का हिस्सा बनते हुए योगासनों संबंधी जानकारी प्राप्त करने के साथ ही अभ्यास कर इसका लाभ प्राप्त किया. इस कार्यक्रम को शहर के चर्चित हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट द्वारा संचालित किया गया. कार्यक्रम में हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के ज़ोनल इन्चार्ज और ट्रेनर एसएल नारायण, कल्पेश मेहता, योगा गुरु रंजन गुप्ता, ट्रेनर स्वर्णिमा प्रसाद, ट्रेनर रूबी सिंह ट्रेनर मालिनी मेहता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/committee-of-7-mlas-probing-the-allotment-of-namaz-hall-in-vidhansabha-information-given-in-hc/">विधानसभा
में नमाज कक्ष आवंटन की जांच कर रही 7 MLA की कमिटी, HC में दी गई जानकारी रंजन गुप्ता ने बच्चों को आसन-प्राणायम का प्रशिक्षण दिया, जिसमे मुख्य रूप से ताड़ आसन, सांस लेने की प्रक्रिया, अनुलोम-विलोम, कपाल भाति एवं क्रॉस वाकिंग के महत्व तथा अभ्यास के बारे में बताया. एसएल नारायण और ट्रेनर मालिनी मेहता ने मेडिटेशन के महत्व पर ऑडियो-विज़ुअल के माध्यम से प्रकाश डाला. पिछले 17 मई को विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश शर्मा ने दीप प्रज्जवलित कर इस दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुवात की. आईटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रंजन मिश्रा और सहायक प्रोफेसर नीतू पारीख की निगरानी में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. के समापन पर परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश शर्मा ने जीवन में योग, ध्यान के महत्व को बताया. कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया. [wpse_comments_template]

Leave a Comment