Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान संस्था के संयुक्त प्रयास से शनिवार को जयप्रकाश स्कूल में योग प्रशिक्षकों ने बच्चों को योगाभ्यास कराया. इस अवसर पर स्कूल के सचिव अर्जुन शर्मा ने कहा कि बच्चों में योग के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया गया. योग से शरीर निरोग रहता है. बच्चों को निरंतर योगाभ्यास कराया जाएगा ताकि बच्चे निरोग रहें और उनका शारीरिक, मानसिक तथा बौद्धिक विकास भी अच्छी तरह से हो सके. उन्होंने कहा कि 21 जून को विश्व योगा दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. शनिवार के कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्रा, शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा योगाभ्यास किया.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-municipal-council-deputed-employees-for-verification-of-certificates/">चाईबासा
: नगर परिषद ने प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की
[wpse_comments_template]
Leave a Comment