Search

 
 
 

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मूनसिटी में किया गया योगाभ्यास

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को मानगो मूनसिटी में कॉलोनी वासियों ने सामूहिक रुप से योगाभ्यास किया गया. सूर्य नमस्कार के साथ योग कार्यक्रम का आरंभ किया. इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सुधा कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-prabhat-ferry-took-out-on-yoga-day-organized-mass-yoga-practice/">घाटशिला

: योग दिवस पर निकली प्रभात फेरी, सामूहिक योगाभयास का आयोजन

योग स्वस्थ रहने का एक बेहतर माध्यम 

योगाभ्यास कार्यक्रम में सोसाइटी के लोगों ने बढ़-जढ़ कर भाग लिया. उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ एवं निरोग रहने का एक बेहतर माध्यम है. उन्होंने कहा कि योग धर्म नहीं, विज्ञान है.इसमें शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विधान है. योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है. सदियों से ऋषि मुनियों ने योग के माध्यम से सैकड़ों वर्षों तक साधना करते हुए जीवन व्यतीत किया. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्नू सिंह, रीना पांडे, खुशबु सिंह, अनुपमा सिंह, वीभा सिंह, सुरभि सिंह, उषा सिंह, ज्योति सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही