Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: वीमेंस कॉलेज की योग की छात्राओं ने राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में पाई शानदार उपलब्धि

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार के योग विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित छठीं और सातवीं राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में वीमेंस कॉलेज की छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धि पाई है. योग विभाग के समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार साहू ने बताया कि छठवीं राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का विषय सकारात्मक चिंतन के लिए योग, कोविड-19 महामारी के संदर्भ में था. जिसमें पीजी डिप्लोमा इन योग थेरेपी की छात्रा तरुणा नेवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें:बजट">https://lagatar.in/the-issue-of-pegasus-was-raised-in-the-meeting-of-25-parties-before-the-budget-the-government-refused-to-discuss/">बजट

से पहले 25 पार्टियों की बैठक में उठा Pegasus का मुद्दा, सरकार ने चर्चा से किया इंकार

`नई शिक्षा नीति और योग`  पर वाई. रजनी ने पाया तीसरा स्थान

वहीं `नई शिक्षा नीति और योग` विषय पर आयोजित सातवीं राष्ट्र स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में वीमेंस कॉलेज की पीजी डिप्लोमा इन योग थेरेपी की छात्रा वाई. रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया. प्रभारी प्राचार्या डॉ. सबीहा यूनुस ने गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय से प्राप्त प्रशस्ति पत्र और नगद राशि दोनों छात्राओं को दिया और कहा कि ऐसी होनहार छात्राओं ने कॉलेज परिवार सहित पूरे जमशेदपुर का मस्तक ऊंचा किया है. योग विभाग के समन्वयक व शिक्षकगण ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-weather-kankani-will-get-relief-on-monday-night-temperature-will-increase-by-1-5-degree-celsius/">जमशेदपुर

मौसम: सोमवार की रात कनकनी से मिलेगी राहत, 1.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही