Search

 
 
 

जमशेदपुर : योगगुरु अंशु को पोंडीचेरी के सीएम ने किया सम्मानित

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया भारत के प्रेसिडेंट योगीश्रेष्ठ अंशु सरकार को पोंडीचेरी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योगा प्रतियोगिता समारोह में पोंडीचेरी के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी ने सम्मानित किया. मुख्यमंत्री रंगास्वामी ने अंशु सरकार को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही देशभर में योग का प्रचार प्रसार और अधिक से अधिक करने का सुझाव दिया. विदित हो कि पोंडीचेरी सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से गत 4 से 7 जनवरी तक 29वीं अंतरराष्ट्रीय योगासना फेस्टिवल- 2024 का आयोजन किया गया था. इसमें अंशु सरकार को योग एक्सपर्ट के तौर पर आमंत्रित किया गया था. उक्त प्रतियोगिता में भारत के अलावा विश्व के कई देश के प्रतिभागी शामिल हुए थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-animesh-jain-appointed-regional-executive-director-of-ntpc/">रांची

: अनिमेष जैन, एनटीपीसी के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक नियुक्त

शहर के गणमान्य लोगों ने भी दी बधाई

उक्त योग प्रतियोगिता में अंशु सरकार ने विचारक की भूमिका निभाई. समापन समारोह में पोंडीचेरी के मुख्यमंत्री शामिल हुए तथा अंशु सरकार को उक्त सम्मान प्रदान कर उनकी हौसला आफजाई किया. इसके पूर्व समारोह के उद्घाटन समारोह में हौसला आफजाई के राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन सहित पर्यटन विभाग केके मुरलीधरन, शिवा गोविंद तथा दशरथ सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे. ज्ञात हो कि अंशु सरकार को अबतक देश-विदेश में कई सम्मान तथा अवार्ड प्रदान किया जा चुका है. उनके इस हालिया सम्मान पाने पर फेडरेशन के पदाधिकारी सहित योग से जुड़े अन्य पदाधिकारी व शहर के कई गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही