Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : दलमा के पहाड़ों पर ले सकेंगे केएनओपी ब्रिज का मजा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)दलमा वन्य अभ्यारण्य में अब सैलानी केएनओपी ब्रिज का भी मजा ले सकते है. वन विभाग इसका निर्माण कार्य करवा रहा है. इसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है. जनवरी माह के अंत तक इसके शुरु होने की संभावना है. फिल्हाल केएनओपी ब्रिज की लंबाई 100 मीटर होगी. बाद में इसे और बढ़ाया जा सकता है. लकड़ी के इस ब्रिज का निर्माण पेड़ों के सहारे कराया जा रहा है. इसकी ऊंचाई 15 फीट है. वुडेन ब्रिज पर चढ़ कर लोग प्रकृति का मजा ले सकेंगे. इसके साथ ही पेड़ों पर रहने वाले पशु-पक्षियों को भी पास से देखने मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-students-of-intermediate-geography-department-visited-dimna/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज : इंटरमीडिएट भूगोल विभाग के छात्रों ने किया डिमना भ्रमण

250 रुपए होगा वुडेन ब्रिज का रेट 

इस वुडेन ब्रिज के लिए लोगों को 250 रुपये चुकाने होंगे. एक साथ पांच लोगों को ब्रिज पर चढ़ने की इजाजत दी जाएगी. इस ब्रिज पर चढ़ लोगों को पेड़ पर चलने का एहसास होगा. मार्च से लेकर सितंबर तक ब्रिज बंद रहेगा. क्योंकि इस वक्त पक्षियों के ब्रिडिंग का समय होता है. अक्टूबर माह से फरवरी माह तक लोगों के लिए वुडेन ब्रिज खुला रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-demanded-to-declare-22nd-as-holiday-in-all-educational-institutions/">जमशेदपुर

: भाजपा ने 22 को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित करने की मांग की

घाटशिला : साइबर क्राइम रोकने के लिए चला जागरूकता अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Ghatshila-Cyber.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : देश में बढ़ते साइबर अपराध एवं नशा सेवन से अपने समाज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बचाने के उद्देश्य से घाटशिला कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा कशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा गांव में एक दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का उद्घाटन 37, झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल विनय आहूजा, जिला पार्षद देवयानी मुर्मू एवं प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया. मुख्य अतिथि कर्नल विनय आहूजा ने कहा कि मोबाइल एवं लैपटॉप के सुरक्षित प्रयोग से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि क्रेडिट कार्ड को एक्टिव करने, लिमिट बढ़ाने, बंद करवाने संबंधित फोन या मैसेज आने पर अपने क्रेडिट कार्ड का विवरण या ओटीपी किसी को नहीं दें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-workers-college-students-of-intermediate-geography-department-visited-dimna/">जमशेदपुर

वर्कर्स कॉलेज : इंटरमीडिएट भूगोल विभाग के छात्रों ने किया डिमना भ्रमण
घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन सोरेन ने लोगों को नशा सेवन से होने वाली समस्याओं को बताते हुए आह्वान किया कि युवा शक्ति को नशा सेवन से दूर रहना है। तभी अपना राज्य समृद्ध हो सकेगा. प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने कहा कि आजकल साइबर ठगी काफी सक्रिय हैं. जानकारी से ही इससे बचा जा सकता है. यदि किसी के साथ साइबर ठगी होता है तो तुरंत 1930 नंबर पर डायल करें और अपनी ठगी का विवरण उन्हें दें. उन्होंने यह भी बताया कि नशा सेवन से दूर रहकर ही अपने समाज एवं राष्ट्र को समृद्ध बना सकते हैं. मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : 11">https://lagatar.in/bjp-st-morcha-will-hold-tribal-conference-in-ranchi-on-february-11-representatives-from-many-states-will-come/">11

फरवरी को भाजपा एसटी मोर्चा रांची में करेगा जनजाति सम्मेलन, कई राज्यों के प्रतिनिधि आएंगे

आदित्यपुर : एसबीआई ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय में बांटा सेनेटरी पैड

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Aityapur-SBI.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय जमशेदपुर द्वारा इंडियन वेलफेयर सोसायटी के सौजन्य से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के बीच सेनेटरी पैड का वितरण स्टेट बैंक के पदाधिकारियों द्वारा किया गया. सामग्री का वितरण करते हुए प्रबंधक कविता ने बताया कि महिलाओं को स्वच्छ और स्वस्थ बनाये रखने के लिए स्टेट बैंक ने अपनी समाजिक जिम्मेदारी के अन्तर्गत पूरे देश में मुहिम चला रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-freshers-day-in-dbms-b-ed-college-ankur-kumar-mr-and-pammi-kumari-miss-fresher/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस बीएड कॉलेज में फ्रेशर्स डे, अंकुर कुमार मिस्टर व पम्मी कुमारी मिस फ्रेशर
इसके तहत आज यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर स्टेट बैंक के मैनेजर सुशीला सूरीन, महिला पदाधिकारी राधा कुमार, विद्यालय के वॉर्डन रश्मी प्रधान ने भी अपने विचार व्यक्त किए. कार्यक्रम में स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय जमशेदपुर के पदाधिकारी ललन साह, इंडियन वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार दास, विद्यालय की शिक्षिका गीता कुमारी, प्रियंका मंडल आदि मौजूद रहीं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swarnarekha-mahotsav-will-be-celebrated-with-great-pomp-on-14th-with-river-worship/">जमशेदपुर

: नदी पूजन के साथ 14 को धूमधाम से मनेगा स्वर्णरेखा महोत्सव

चांडिल : मिलन चौक से पिकअप वैन को ले उड़े चोर, मामला दर्ज

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Chandil-Van-Chori.jpg"

alt="" width="1599" height="899" /> Chandil (Dilip Kumar) : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में बकरी, मवेशी के बाद अब वाहन भी चोरी होने लगा है. बकरी और मवेशी की चोरी होने से जहां गरीब वर्ग के लोग परेशान थे, वहीं अब पिकअप वैन की चोरी होने से व्यवसायी वर्ग के माथे पर भी चिंती की लकीरे देखने को मिल रहा है. अब लोग चोरों के डर के साए में रात गुजारने पर मजबूर हैं. चोरी की ताजा घटना ईचागढ़ थाना क्षेत्र के मिलन चौक पर घटी है. भीड़-भाड़ वाले मिलन चौक से चोरों ने एक रसायनिक खाद व्यवसायी का पिकअप वैन चोरी कर ली. मिली जानकारी के अनुसार रसायनिक खाद व्यापारी अन्य दिनों की भांति पिकअप वैन संख्या जेएच 05 डीएच 0978 को अपने मकान के आगे चारदीवारी के अंदर रखा था. सुबह जब दरवाजा खोलकर देखा तो वैन वहां से गायब था. उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ अगल-बगल में खोजबीन किया तो कहीं वाहन नहीं मिला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-swami-vivekanandas-birth-anniversary-celebrated-as-youth-day/">जमशेदपुर

: युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

जांच में जुटी पुलिस

वाहन नहीं मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना ईचागढ़ थाना प्रभारी को दिया. चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद ईचागढ़ थाना प्रभारी गौरव मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे व घटना की जानकारी लिया. वैन चोरी होने का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी ने घटनास्थल के आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला. वहीं व्यवसायिक सुरक्षा समिति मिलन चौक के अध्यक्ष अरुण मांझी ने मिलन चौक में बार-बार झाट रही आपराधिक मामलों पर चिंता जताते हुए सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने कहा कि ऐसे घटनाओं को असमाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया जाता है. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से लेकर पुलिस के उच्च पदाधिकारियों से कई बार मिलन चौक में पुलिस चौकी खोलने का मांग किया गया, लेकिन इस संबंध में अबतक किसी प्रकार का पहल नहीं किया गया. मिलन चौक के व्यवसायी अपने को असुरक्षित महसूस करते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही