Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आदित्यपुर में युवक को चाकू से गोदा, स्थिति गंभीर

Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत कल्पनापुरी रेलवे लाइन के पास बुधवार को आदिल अंसारी पर हमलावरों ने चाकू से हमला कर दिया. हमलावरों ने आदिल के शरीर पर चाकू से कई बार वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. लहूलुहान अवस्था में आदिल किसी तरह पास ही मौजूद अपने ससुराल पहुंचा जहां से ससुराल वालों ने उसे इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया. आदिल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. हमलावरों ने उसके शरीर पर तीन जगह चाकू से वार किया है. आदिल सिविल का काम करता है. परिजनों ने बताया कि आदिल घायल अवस्था में ही अपने ससुराल पहुंचा था. वह खून से लथपथ था. उसपर हमला किसने किया इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-nataraj-hotel-seal-operated-under-tourism-department/">बहरागोड़ा

: पर्यटन विभाग के तहत संचालित नटराज होटल सील
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही