Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : साकची लॉज से पकड़े गए युवक-युवती परिजनों को सौपे गए, लॉज संचालक पर दर्ज होगी प्राथमिकी

Jamshedpur (Sunil Pandey) : साकची स्थित कांति होटल सह लॉज में में अनैतिक गतिविधियों में लिप्तता के आरोप में धराए युवक व युवतियों को देर शाम उनके परिजनों को सौंप दिया गया. उक्त लॉज में अनैतिक गतिविधियों की जानकारी दूसरी बार उपायुक्त को मिलने के बाद औचक छापेमारी की गई. उपायुक्त के निर्देश पर पुलिस ने संचालक की तलाश तेज कर दी है. हालांकि संचालक की पत्नी को हिरासत में रखा गया है. उपायुक्त ने जमशेदपुर अक्षेस को लॉज के अवैध रुप से संचालन के संबंध में विल्डिंग बायलॉज एवं झारखंड नगरपालिका अधिनियम के तहत कार्रवाई करने के लिए कहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-no-relief-from-the-scorching-heat-for-the-next-three-days-the-temperature-reached-close-to-43-degree-celsius/">जमशेदपुर

: भीषण गर्मी से अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, 43 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा तापमान

लॉज में बने हैं छोटे-छोटे कमरे

लॉज के समीप रहने वाले लोगों ने लॉज में हो रही अनैतिक गतिविधियों की जानकारी काफी पहले उपायुक्त को दी थी. लेकिन कार्रवाई से पहले सभी वहां से चले गए थे. जिसके कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया. दूसरी बार फिर इनपुट मिलने के बाद उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की. साकची पुलिस के सहयोग से तुरंत छापेमारी की गई. जिसमें सभी पकड़े गए. वहीं होटल के कमरों से शराब की बोतलें समेत अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की भी बात सामने आ रही है. जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि होटल सह लॉज में छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे. उन्हीं कमरों में युवक व युवतियों को संदिग्ध अवस्था में पाया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dswo-inspected-anganwadi-center-in-potka-instructed-to-remove-deficiencies/">जमशेदपुर

: डीएसडब्ल्यूओ ने पोटका में आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, कमियों को दूर करने का दिया निर्देश

विजिटर रजिस्टर में नहीं होती थी इंट्री

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि सम्बन्धित होटल सह लॉज में जिस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थी उसकी जांच की जा रही है. जांच में यह बात सामने आई कि होटल सह लॉज संचालक द्वारा आगंतुक रजिस्टर में इंट्री नहीं किया जा रहा था. नगरपालिका द्वारा भी इसपर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है. उपायुक्त ने जिले के सभी होटल संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना वैध आईडी प्रूफ के किसी भी विजिटर को ठहरने नहीं दें. गड़बड़ी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-karandih-chowk-remained-jammed-in-the-scorching-heat-people-were-troubled-in-the-hot-sun/">जमशेदपुर

: भीषण गर्मी में जाम रहा करनडीह चौक, तपती धूप में परेशान रहे लोग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही