Search

 
 
 

जमशेदपुर : आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, ग्रामीणों ने रिसॉर्ट घेरकर किया हंगामा

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से रिसॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं. इलाके में लगातार लग्जरी गाड़ियों की आवाजाही से लोगों को पहले से ही शक था. रविवार को पुख्ता सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर रिसॉर्ट में छापेमारी जैसी कार्रवाई की.
 
सांकेतिक तस्वीर

 Jamsedpur :  जमशेदपुर से सटे डिमना लेक क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद आज रविवार को ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया.

 

ग्रामीणों ने रिसॉर्ट में पहुंचकर कई कमरों की जांच की और तीन युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का दावा किया. बाद में सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया.

 

घटना के दौरान आक्रोशित लोगों ने रिसॉर्ट के मैनेजर संतोष गिरि के साथ मारपीट भी की. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले कई महीनों से रिसॉर्ट में संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं. इलाके में लगातार लग्जरी गाड़ियों की आवाजाही से लोगों को पहले से ही शक था. रविवार को पुख्ता सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने एकजुट होकर रिसॉर्ट में छापेमारी जैसी कार्रवाई की.

 

बताया जा रहा है कि रिसॉर्ट धनबाद निवासी किसी बिनोद सिंह का है. ग्रामीणों ने मालिक को मौके पर बुलाने और रिसॉर्ट को स्थायी रूप से बंद कराने की मांग की है.

 

ग्रामीणों ने खुद कमरों की तलाशी ली. इस दौरान चार जोड़ों को पकड़ने की बात कही जा रही है, हालांकि एक जोड़ा मौके से भागने में सफल रहा.

 

मामला बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ इलाके का बताया जा रहा है. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही