Search

 
 
 

जमशेदपुर :  युवाओ में खोज एवं शोध की ईच्छा जगाने शहर पहुंचे युवा वैज्ञानिक गोपालजी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  बिहार के भागलपुर के रहने वाले युवा वैज्ञानिक गोपालजी आज युवाओं के रोल मॉडल बन गए हैं. उन्हें सुनने एवं देखने के लिए युवा लालायित रहते हैं. गुरूवार को युवा वैज्ञानिक का शहर के दो स्कूलों मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल साकची एवं चिन्मया विद्यालय साउथ पार्क बिष्टुपुर में वर्कशॉप आयोजित किया गया. जिसमें उन्होंने स्कूल के छात्रों, शहर के वुद्धिजीवी एवं युवाओं को विज्ञान सम्म्न खोज एवं शोध के लिए प्रेरित किया. युवा वैज्ञानिक ने कहा कि भारत के युवाओं में यह क्षमता है कि वे अपने देश के लिए वैज्ञानिक उपलब्धियों का मार्ग प्रशस्त कर सकें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-sand-from-the-banks-of-kharkai-river-by-filling-sacks/">जमशेदपुर:

बोरे में भरकर हो रही खरकई नदी के तट से बालू की चोरी

केले के वृक्ष से बिजली पैदा कर सबको चौकाया था

[caption id="attachment_399367" align="aligncenter" width="1024"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Press-3.jpeg"

alt="" width="1024" height="682" /> कार्यशाला में मौजूद छात्र एवं अन्य लोग[/caption] युवा वैज्ञानिक गोपालजी ने अपने अध्ययन काल में घर में लगे केले के पौधे से बिजली का उत्पादन कर सबको चौंका दिया था. उनके इस सफल प्रयोग की चौतरफा चर्चा हुई. कार्यशाला में स्वयं का उदाहरण देते हुए युवा वैज्ञानिक ने बताया कि वे एक किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. जहां साधन संपन्नता की काफी किल्लत होती है. लेकिन अपनी ईच्छाशक्ति से उन्होंने अपने वैज्ञानिक अनुसंधान को पूरा किया. दोनों विद्यालय के छात्रों ने युवा वैज्ञानिक के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा अपने जीवन में इसे उतारने की प्रतिबद्धता दोहरायी. कार्यक्रम में दोनों विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद थे. दोनों विद्यालयों की ओर से युवा वैज्ञानिक को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-block-closure-will-be-held-in-tata-motors-on-august-27/">जमशेदपुर:

टाटा मोटर्स में 27 अगस्त को रहेगा ब्लॉक क्लोजर
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही