Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : कपाली में जमीन विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की कर दी हत्या

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कपाली टीओपी चौक के पास मंगलवार की सुबह पुराने विवाद के बाद अमजद अली की हत्या कर दी गई. अमजद की हत्या उसी के छोटे भाई अहमद ने की है. अमजद के सिर पर रॉड से कई बार वार किया. इससे उसका दिमाग बाहर आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-car-collides-with-tree-six-people-of-same-family-injured/">गिरिडीह

: पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोग घायल
इधर, घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने हमलावर के परिजनों को घर में बंधक बना लिया. सूचना पाकर पहुंची पुलिस हमलावर के परिजनों को अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगी पर स्थानीय लोगों ने उसे रोक लिया. फिलहाल मौके पर हंगामा चल रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही