Search

 
 
 

जमशेदपुर : फ्लॉप रहा जेएनएसी का आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : सरकार के 3 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिस आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को जोर-शोर से शुरू करने का ऐलान किया था. वह जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के इलाके में लापरवाही की भेंट चढ गया. साकची के जेल चौक स्थित पंडित दीनदयाल सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. लेकिन, इसका ठीक से प्रचार-प्रसार नहीं किया गया. इस वजह से ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके. इसके बाद जेएनएसी के कर्मचारियों ने अपनी जान पहचान वालों को फोन कर लोगों से प्रार्थना पत्र लेने की कवायद शुरू की. ताकि आवेदनों को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया जा सके. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-your-government-showed-enthusiasm-among-the-villagers-about-your-door-program/">सरायकेला

: आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में दिखा उत्साह
आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्रमिक योजना में पात्र लाभुकों से आवेदन लेना था. इसके अलावा ई श्रम पोर्टल पर श्रमिकों का निबंधन कराना था. जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन लेना था. प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन लेने थे. पथ विक्रेताओं को भी योजना का लाभ दिलाना था. लेकिन अधिक लोग के नहीं आने से सरकार की मंशा अधूरी रह गई. इस कैंप में जेएनएसी की नगर मिशन प्रबंधक विद्या कुमारी, सलिल तिर्की, राकेश आनंद, सामुदायिक संगठन कर्ता, माधुरी किरण आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही