Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : 'आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम

  • जिले के 18 पंचायत एवं 2 नगर निकाय में आयोजित हुआ शिविर
  • दो दिन में 13814 आवेदन, 2149 का निष्पादन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : `आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार` कार्यक्रम के तहत शनिवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के 10 प्रखंड के 18 पंचायत तथा 02 नगर निकायों में शिविर लगाया गया. विधानसभावार आयोजित अधिकांश शिविरों में स्थानीय विधायक व पंचायत जनप्रतिनिधि शामिल हुए. दो दिनों में शिविर में 13814 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनमें 2149 आवेदनों का निष्पादन किया गया है. शिविर में अधिकांश आवेदन सामाजिक सुरक्षा पेंशन व अबुआ आवास योजना के आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-raju-yadav-involved-in-indiscriminate-firing-in-jamco-arrested/">Jamshedpur

: जेम्को में ताबड़तोड़ फायरिंग में शामिल राजू यादव धराया
शिविर में अबुआ आवास योजना, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, हरा राशन कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, जाति/आवासीय/आय प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में संशोधन और बिजली बिल से संबंधित शिकायत, 15वें वित्त आयोग, जनजातीय कल्याण और मनरेगा योजना से जुड़े स्टॉल लगाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-society-announced-dividend-of-rs-3282/">Jamshedpur

: सोसाइटी ने 3282 रुपये लाभांश देने की घोषणा की

योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास : मंगल कालिंदी

शनिवार को जमशेदपुर प्रखंड के लुआबासा व खाकड़ीपाड़ा पंचायत में शिविर का का उद्घाटन जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने किया. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार कल्याणकारी योजनाओं को लोगों के द्वार तक पहुंचाने के उद्देश्य से और यह शिविर आयोजित कर रही है. जिससे लोगों को प्रखंड व जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े. गांव में ही समस्याओं का निष्पादन कर योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कई लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-500-people-tested-in-mega-free-ecg-camp/">Jamshedpur

: मेगा निःशुल्क ईसीजी शिविर में 500 की हुई जांच

अब झारखंड के गांवों से सरकार चल रही : संजीव सरदार

डुमरिया प्रखंड के केंदुआ पंचायत अंतर्गत बोमरो मध्य विद्यालय में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर विधायक ने कहा कि राज्य बनने के बाद 18 वर्षों तक भाजपा का शासन रहा. भाजपा के शासनकाल में पदाधिकारी कभी ग्रामीणों से नहीं मिलते थे. रांची और दिल्ली से सरकार चलती थी. हेमंत सोरेन सरकार आने के बाद हर प्रखंड और पंचायत में शिविर का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पदाधिकारी आपके द्वार आकर आवेदन ले रहे हैं. ग्रामीणों को योजनाओं से जोड़कर लाभान्वित किया जा रहा है. विधायक ने कहा अब झारखंड के गांवों से सरकार चल रही है. 15 लाख से अधिक की परिसंपत्ति का वितरण विधायक के हाथों किया गया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-district-president-retired-from-tata-steel-welcomed/">Jamshedpur

: टाटा स्टील से सेवानिवृत हुए भाजमो जिलाध्यक्ष, हुआ स्वागत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही