Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टेल्को में युवक का अपहरण कर मारपीट

Jamshedpur (Rohit kumar) : जमशेदपुर के टेल्को स्थित क्रॉस नंबर 14 निवासी हर्षित यादव का अपहरण कर मारपीट की गई. इस घटना में बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला का मोबाइल भी तोड़ दिया गया. हालांकि, मौके पर बिरसानगर पुलिस पहुंच गई जिसके बाद अपहरणकर्ता हर्षित को छोड़कर मौके से फरार हो गए. घटना के बाद हर्षित को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज किया गया. हर्षित के सिर पर गंभीर चोटें आई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bangla-language-studies-started-in-bada-bhumri-village-33-children-enrolled/">जमशेदपुर

: बड़ा भूमरी गांव में बंगला भाषा की पढ़ाई शुरू, 33 बच्चों ने लिया नामांकन

शनिवार को हुई थी दोस्तों के साथ मारपीट

जानकारी देते हुए हर्षित ने बताया कि वह देर शाम टहलने के लिए निकला था तभी बाइक पर सवार होकर लव यादव, भुजाली पांडे और मनीष पांडे के अलावा अन्य 10 से 15 लोग पहुंचे और बाइक में बिठाकर आंध्रा समिति के पास ले गए. वहां सभी ने पिटाई शुरू कर दी. हालांकि पुलिस पहुंचने पर सभी छोड़कर फरार हो गए. हर्षित ने बताया कि वह दो दिन पूर्व ही अपने गांव से वापस आया था. शनिवार को उसके साथियों के साथ लव यादव का विवाद हुआ था. उसी का बदला लेने के लिए आज उसका अपहरण कर मारपीट की गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही