Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में ब्राउन शुगर बेचते युवक को दबोचा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सिदगोड़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ब्राउन शुगर बेचते हुये एक युवक को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया है. उसके पास से पुलिस ने 9 पुड़िया ब्राउन शुगर भी बरामद किया है. पूछताछ के क्रम में उसने खुद को सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के ही बागुनहातु रोड नंबर एक निवासी राज मुंडा बताया है. उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर शनिवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gaurav-bagadiya-of-jyoti-jewelers-commits-suicide-by-drinking-acid-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में ज्योति ज्वेलर्स के गौरव बागड़िया ने एसीड पीकर की आत्महत्या

काली मंदिर के पास पुलिस ने की थी छापेमारी

सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार को सूचना मिली थी कि कोई युवक काली मंदिर के पास मैदान में ब्राउन शुगर की बिक्री कर रहा है. इसके बाद थाना प्रभारी मौके पर दल-बल के साथ जांच में पहुंचे थे. यहां पर उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया था. इस बीच ही पुलिस ने उसे दबोच लिया. छापेमारी टीम में एसआइ नितेश कुमार ठाकुर, रवि रंजन कुमार, राजेश कुमार यादव, जयराज कुमार सोनी, हवलदार मनोज कुमार, चालक सुनिल कुमार पांडेय आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-7-thousand-looted-by-attacking-while-watching-a-match-in-mango/">जमशेदपुर

: मानगो में मैच देखने के दौरान हमला कर 7 हजार लूटा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही