Search

 
 
 

जमशेदपुर : पड़ोसी के घर में चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, सामान बरामद

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : परसुडीह पुलिस ने चोरी की शिकायत के 12 घंटे में ही चोर को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्त में आया आरोपी सरजामदा गुरुद्वारा के पास किराए के मकान में रहने वाला शिवा मुंडा है. पुलिस ने शिवा की निशानदेही पर चोरी का सारा सामान भी बरामद कर लिया है. जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा ने बताया कि सरजामदा निवासी राजकुमार तांती 24 जून को बेगूसराय स्थित अपने ससुराल गए हुए थे. 27 जून को पड़ोसियों ने फोन पर उन्हें घर में चोरी होने की सूचना दी. सूचना पाते ही राजकुमार जमशेदपुर वापस लौटे और 29 जून को मामले की शिकायत की. शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने घर से लगभग दो लाख रुपये के आभूषण और नकद की चोरी की थी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-due-to-the-negligence-of-the-government-and-the-forest-department-dubai-soren-died-dr-goswami/">चाकुलिया

: सरकार एवं वन विभाग की लापरवाही से दुबाई सोरेन की जान गई – डॉ. गोस्वामी

बस्ती का ही है शिवा

थाना प्रभारी ने बताया कि शिवा बस्ती का ही रहने वाला है. वह राजकुमार के घर से 100 मीटर की दूरी पर ही रहता है. 24 जून को गांव जाने के बाद शिवा रेकी कर रहा था. इसी बीच उसने 26 जून की रात को घर के छत से घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. फिलहाल शिवा को जेल भेज दिया गया है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही