Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस ने गाढ़ाबासा में छापेमारी कर सबा सिंह उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सबा कि निशानदेही पर दो हथियार और गोलियां भी बरामद की है. हालांकि पुलिस ने सबा की गिरफ्तारी से इंकार किया है. बता दें कि सबा सिंह पर जमशेदपुर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं वहीं बिहार शरीफ में भी उसके खिलाफ डकैती का मामला दर्ज है. बताया जाता है कि केबुल कंपनी में चोरी के मामले में भी सबा सिंह मुख्य सरगना है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सबा सिंह अपने घर आया हुआ है और वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. सूचना पाकर पुलिस ने छापेमारी की और सबा को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bagbeda-police-sent-notice-to-iow-in-railway-employee-suicide-case/">जमशेदपुर

: रेलवे कर्मचारी आत्महत्या मामले में आईओडब्ल्यू को बागबेड़ा पुलिस ने भेजा नोटिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही