Search

 
 
 

जमशेदपुर :  सिदगोड़ा में युवक पर चापड़ से हमला, TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास रविवार देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है .इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है .
 
अभिषेक गिरी

Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित टाउन हॉल के पास रविवार देर रात दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में  गंभीर रूप से घायल एक युवक को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है . 

 

TMH में भर्ती घायल की पहचान सिदगोड़ा के विद्यापति नगर निवासी अभिषेक गिरी के रूप में हुई है. बताया जाता है  कि वह फाइनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट हैं. मिली जानकारी के अनुसार  देर रात कुछ युवकों ने अभिषेक और उसके साथी अजय रविदास पर हमला कर दिया. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हेंं अस्पताल पहुंचाया, 
 


हमला करने का आरोप अमित सिंह, अभिषेक सिंह, रितिक सिंह और देप्पू नामक युवक पर लगाया गया है.  हमलावरों पर दोनों के साथ मारपीट करने, 10 हजार रुपये लूटने का आरोप है. हालांकि,पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है .

 

हमले के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही