Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत परसुडीह बाजार में संतोष कुमार पर रॉड से जानलेवा हमला किया गया. घटना शनिवार देर शाम की है. घटना के बाद उसका इलाज एमजीएम अस्पताल में किया गया. इधर रविवार को संतोष ने परसुडीह थाने में लिखित शिकायत की है. संतोष ने पुलिस को बताया कि वह बीती शाम परसुडीह बाजार गया था जहां ग्वाला पट्टी निवासी सुभाष यादव और विनोद यादव ने अपने तीन-चार अन्य साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडे और रॉड से मारकर घायल कर दिया. इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जाता है कि उक्त स्थान पर अवैध मटका अड्डा का भी संचालन किया जाता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-narendra-modi-vichar-manch-organized-free-ayushman-card-camp/">जमशेदपुर
: नरेंद्र मोदी विचार मंच ने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का किया आयोजन [wpse_comments_template]
: नरेंद्र मोदी विचार मंच ने निःशुल्क आयुष्मान कार्ड कैंप का किया आयोजन [wpse_comments_template]
Leave a Comment