Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी में पुराने विवाद को लेकर युवक पर धारदार हथियार से हमला

Jamshedpur (Rohit kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत टुइलाडुंगरी मां चुनरी मंदिर के पास पुराने विवाद में रविवार देर शाम गुरप्रीत सिंह पर एक युवक ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से गुरप्रीत को इलाज के लिए तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. हमलावर ने गुरप्रीत की पीठ पर वार किया है. गुरप्रीत टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा के पास रहता है और शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता है. परिजनों ने बताया कि वह अपने काम से लौट रहा था तभी मंदिर के पास डांगों नामक युवक ने उसे रोका और मारपीट करते हुए उसपर हमला कर दिया. डांगो से शनिवार शाम को भी विवाद हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए उसने गुरप्रीत पर वार किया. फिलहाल टीएमएच में गुरप्रीत का इलाज चल रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-manoj-kumar-becomes-president-of-seraikela-kharsawan-district-chess-association/">जमशेदपुर

: मनोज कुमार बने सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही