Search

 
 
 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

 
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना अंतर्गत न्यू बारीडीह में गुरुवार देर रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में थाना में लिखित शिकायत की गई है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार जोन नंबर 7 निवासी अजीत सिंह के पुत्र जगदीप सिंह उर्फ गोलू (30) ड्यूटी से वापस घर आ रहा था. तभी न्यू बारीडीह के पास कुछ लोगों ने उसे रुकवाया और मारपीट की. इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोट आई. वहां से गोलू किसी तरह भागते हुए घायल अवस्था में घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद उसे घर वाले टिनप्लेट अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-died-after-being-hit-by-utkal-express-in-gamharia/">जमशेदपुर

: गम्हरिया में उत्कल एक्सप्रेस की चपेट में आकर चार की मौत

पूर्व में हो चुकी है मारपीट

इस संबंध में मृतक जगदीप सिंह के ममेरे भाई त्रिलोचन सिंह सोने ने बताया कि कमरेश सिंह के भाइयों द्वारा अक्सर शराब के नशे में लोगों से मारपीट की जाती है. यह सभी न्यू बारीडीह में चंद्रभान सिंह की दुकान के सामने अड्डा बाजी करते है. पूर्व के विवाद में उनके ममेरे भाई पर सभी ने हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. उन्होंने बताया कि पूर्व में गोलू के साथ उनका विवाद हो चुका है. इस मामले में थाना में शिकायत भी की गई थी परंतु पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई. बताया जाता है कि जगदीप सिंह उर्फ गोलू टाटा स्टील में ठेकेदारी में काम करता था. हालांकि पिता ने किसी भी तरह के पुराने विवाद से इंकार किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही