Search

 
 
 

जमशेदपुर : साली को घुमाने को लेकर पत्नी से हुए विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत संबलपुरिया बस्ती निवासी 19 वर्षीय पवन रंगबेड़ा ने रविवार सुबह पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. इधर, सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पवन की शादी डेढ़ साल पहले सोनारी के ही चिंकी से हुई थी. दोनों ने प्रेम विवाह किया था. दोनों का पांच माह का एक बेटा भी है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-former-mla-demands-chief-minister-to-investigate-black-marketing-of-sand/">किरीबुरू

: पूर्व विधायक ने मुख्यमंत्री से बालू की कालाबाजारी की जांच कराने की मांग की

पत्नी से अक्सर होता था विवाद

परिजनों ने बताया कि पवन और चिंकी ने प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद पवन की साली घर आना-जाना करती थी. वह साली को घुमाने लेकर जाया करता था. इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद भी होता था. शनिवार को भी पवन अपनी साली को घुमाने लेकर गया था. घर आने के बाद पति-पत्नी के बीच काफी झगड़ा हुआ. इसी को लेकर पवन ने रात को खाना भी नहीं खाया. सुबह 6 बजे दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ. विवाद के बाद पवन कमरे में गया और खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगा ली. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही