Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पिता ने नशा करने पर डांटा तो युवक ने कर ली खुदकुशी

Jamshedpur (Rohit kumar) : बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर-1बी निवासी 22 वर्षीय रितेश कुमार ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना पाकर बिरसानगर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और परिजनों से पूछताछ की. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटका

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रितेश नशे का आदि था. आज उसके पिता ने उसे नशा करने पर फटकार लगाई जिससे आहत होकर वह अपने कमरे में गया और दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली. परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही