Search

 
 
 

Jamshedpur : गोविंदपुर में युवक ने घर में की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा स्थित तिलका बस्ती में शनिवार को 23 वर्षीय युवक राजा मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला सामने आया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के घोड़ाबांधा स्थित तिलका बस्ती में शनिवार को 23 वर्षीय युवक राजा मुंडा की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या का मामला सामने आया. घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, जबकि परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Uploaded Image

मृतक युवक


जानकारी के अनुसार, राजा मुंडा अपने घर में था. इसी दौरान उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तुरंत गोविंदपुर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी.


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है.


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि राजा मुंडा ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों और संभावित कारणों की जानकारी मिल सके.


पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही