Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पिता से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगा कर ली आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर में इन दिनों आत्महत्या का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है. आए दिन लोग फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहे हैं. गुरुवार को भी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला बागबेड़ा का है. वहां पिता से विवाद के बाद पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बागबेड़ा के हरहरगुट्टू निवासी 24 वर्षीय दीपक साहू उर्फ गोलू ने बड़ौदा घाट प्रधान टोला स्थित अपने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को शुक्रवार को इसकी जानकारी तब मिली जब वे गोदाम में पहुंचे. उन्होंने देखा कि दीपक ने फांसी लगा ली है. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mud-spread-on-main-roads-city-residents-worried/">जमशेदपुर

: मुख्य सड़कों पर फैला कीचड़, शहरवासी परेशान

पिता के साथ रद्दी का करता था कारोबार 

दीपक अपने पिता काड़ीलाल साहू के साथ रद्दी का व्यापार करता था. गुरुवार देर शाम दीपक के पिता के साथ उसका विवाद हुआ था. इसके बाद वह गुस्से से घर से चला गया था. शुक्रवार सुबह गोदाम में उसका शव पाया गया. दीपक दो भाई और एक बहन में मंझला था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही