Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी में युवक ने बाथरुम में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोलमुरी थाना अंतर्गत मथुरा बगान निवासी 27 वर्षीय अभिषेक कुमार ने अपने घर के बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब अभिषेक काफी देर तक बाथरुम से बाहर नही निकला. परिजनों ने दरवाजा ठकठकाते हुए उसे बाहर से अवाज भी लगाई पर अभिषेक ने कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद परिजनों ने बाथरुम का दरवाजा तोड़ तो पाया कि अभिषेक फंदे से लटका हुआ था. उसने बाथरुम के एसबेस्टस में लगे लोहे की पाइप से गमछे के सहारे फांसी लगाई. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी है. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारने की तैयारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक ट्रांस्पोर्ट में काम करता था वह घर में एकलौता था, बहन की शादी हो चुकी है. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-mahant-of-gopiballavpur-attended-the-chaitanya-charitramrit-festival-received-a-grand-welcome/">बहरागोड़ा

: चैतन्य चरित्रामृत महोत्सव में शामिल हुए गोपीबल्लवपुर के महंत, हुआ भव्य स्वागत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही