Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आजादनगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar)आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड मंजर काजमी चौक के समीप के रहने वाले 32 वर्षीय शमशेर खान ने तार के सहारे आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार देर रात की है.जानकारी देते हुए शमशेर के भाई ने बताया कि शनिवार की रात शमशेर ने अपनी पत्नी को कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसके बाद पत्नी और बच्चे सो गए. सुबह जब दूसरे कमरे में देखा तो शमशेर तार के सहारे फंदे में झूल रहे थे. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/accused-gang-rape-foreign-female-tourist-in-dumka-presented-in-court/">दुमका

में विदेशी महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश
इसके बाद उन्होंने घटना की सूचना आजाद नगर थाना को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. शमशेर खान के दो बच्चे हैं और वह ओल्ड पुरुलिया रोड मंजर काजमी चौक में एक मकान में किराए पर रहते था. शमशेर लाइट एंड साउंड सर्विस में काम करता था. 15 दिन पूर्व ही वह कर्नाटक से काम कर लौटा था. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विवेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे

टाटानगर स्टेशन में नेत्र जांच शिविर का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Tatanagar-Station-Janch.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpu (Rohit Kumar) : जमशेदपुर और टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी टाटा की जयंती के अवसर पर टाटानगर स्टेशन परिसर में साकची स्थित एएसजी आई अस्पताल के सहयोग से नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान जमशेदजी टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित का उन्हें श्रद्धांजली भी दी गई. मौके पर कुल 150 रेल कर्मचारियों के आंखों की जांच की गई जिसमें जीआरपी, आरपीएफ, कुली, सफाई कर्मी और टीटी समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : IPL">https://lagatar.in/before-the-ipl-debut-jharkhands-promising-wicketkeeper-batsman-robin-minz-met-with-an-accident-his-bike-was-blown-to-pieces/">IPL

डेब्यू से पहले झारखंड के होनहार विवेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन मिंज का हुआ एक्सीडेंट, बाइक के उड़े परखच्चे
मौके पर मौजूद इंडियन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि जमशेदजी टाटा ने ही टाटा स्टील की स्थापना की जिसके बाद जमशेदपुर शहर बसा. जमशेदजी टाटा के नाम पर ही टाटानगर स्टेशन का नाम रखा गया. आज जमशेदपुर में जो भी है सब जमशेदजी टाटा की ही देन है. मौके पर रेलवे की ओर से स्टेशन डायरेक्टर रघुवंश कुमार, सीआई संतोष प्रसाद, पार्थो चक्रवर्ती, एके लंका, एएसजी आई अस्पताल की ओर से फहीम काजमी, राजमुल हसन, मो इमरान, करण कुमार, मो आसिफ मौजूद रहे वहीं इंडियन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से अध्यक्ष मुकेश कुमार दास, सचिव राजेश आनंद, धीरेंद्र प्रसाद, दिवाकर कुमार मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/accused-gang-rape-foreign-female-tourist-in-dumka-presented-in-court/">दुमका

में विदेशी महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

जमशेदपुर : आदिवासियों के धार्मिक स्थल का अतिक्रमण करने पर हंगामा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/JSR-Adivasi-Dharmik-Sthal-Hangama.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 8 में मंदिर के नाम पर रविवार को आदिवासियों के धार्मिक स्थल का अतिक्रमण किए जाने के विरोध में बस्ती वासियों ने जमकर हंगामा हुआ. बस्ती वासियों का आरोप है कि स्थानीय भागीरथ नामक व्यक्ति द्वारा 10 दिन पूर्व मां काली की प्रतिमा स्थापित कर दी थी उस दौरान कहा गया था कि यह मंदिर सार्वजनिक है और सभी लोग मां काली की पूजा कर सकेंगे लेकिन मंदिर के आड़ में उसके द्वारा नशीली पदार्थ का सेवन और बिक्री कर अड्डा बाजी कराता था. इसे भी पढ़ें : रामेश्वरम">https://lagatar.in/cafe-blast-cm-siddaramaiah-said-will-consider-handing-over-the-case-to-nia/">रामेश्वरम

कैफे विस्फोट :  सीएम सिद्धरमैया ने कहा, मामला एनआईए को सौंपने पर विचार करेंगे  
इसी बीच उसने मंदिर के आसपास के जमीन को कंक्रीट से घेराबंदी करने लगा जिसे लेकर बस्ती वासियों ने अपने धार्मिक पारंपरिक झंडा लेकर वहां पहुंचे और गाड़ने का प्रयास किया जिसे लेकर दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना के प्रभारी नेमधारी रजक दलबल के साथ पहुंचे जहां उनके द्वारा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देने और धार्मिक झंडा गाड़ने के बाद लोग शांत हुए. वहीं बिरसा सेना के दिनकर कच्छप ने कहा कि आरोपी भगीरथ की गिरफ्तारी सहित कानूनी कार्रवाई नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-open-air-library-reopened-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में फिर से शुरू हुई ओपन एयर लाइब्रेरी

घाटशिला : आईसीसी वकर्स यूनियन की आम सभा मऊभंडार में संपन्न

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Ghatshila-ICC-WU.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : आईसीसी वकर्स यूनियन की वार्षिक आम सभा मउभंडार स्पोर्ट्स क्लब मैदान में रविवार को आयोजित की गई. वार्षिक आमसभा का शुभारंभ झंडोत्तोलन के पश्चात शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर किया गया.आम सभा के दौरान कई प्रस्ताव पारित किए गए, अध्यक्ष मंडली के चुनाव के साथ-साथ महासचिव के द्वारा प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर आम सभा को संबोधित करते हुए आईसीसी वकर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आईसीसी कारखाना में उत्पादन शुरू करने हेतु यूनियन द्वारा अथक प्रयास किया जा रहा हैं. इसे भी पढ़ें : बैद्यनाथ">https://lagatar.in/proposal-to-make-baidyanath-ram-a-minister-is-in-process-will-tell-soon-champai-soren/">बैद्यनाथ

राम को मंत्री बनाने का प्रस्ताव प्रोसेस में, शीघ्र बतायेंगे : चंपाई सोरेन
इकाई प्रबंधन से लेकर नियमित कार्यालय तक अनेकों बार इसके लिए प्रयास हुआ, लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक इसमें सफल नहीं हो सके. इसके पीछे मुख्य रूप से दो गंभीर कारण है पहला कारण यह कारखाना अत्यंत पुराना होने के चलते इसके संयंत्र मौजूद पर्यावरण के लिए निर्धारित मानकों को अनुरूप नहीं है. जिसके कारण मौजूदा स्थिति में सरकार प्लांट के प्रचालन की अनुमति नहीं दे सकती. इसके प्रचालन के लिए पूरे प्लांट को नए रूप से निर्माण करने की आवश्यकता है. जिसके लिए 500 करोड़ से भी अधिक राशि की आवश्यकता होगी। दूसरी समस्या अयस्क की है, क्योंकि आईसीसी के सभी खदानें बंद होने के कारण अयस्क के अभाव में प्लाट का चलना संभव नहीं है. इसे भी पढ़ें : दुमका">https://lagatar.in/accused-gang-rape-foreign-female-tourist-in-dumka-presented-in-court/">दुमका

में विदेशी महिला टूरिस्ट से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश
उन्होंने कहा किइस विकट परिस्थिति में हम लगातार प्रबंधन से इस बात की मांग कर रहे हैं कि जब तक सभी खदानों से सुचारू रूप से उत्पादन शुरू नहीं होता है तब तक एनोड खरीद कर इस रिफाइनरी स्टेज से चलाया जाए और जब सभी खदानों से उत्पादन शुरू हो जाता है तो ऐसी स्थिति में कंपनी की वित्तीय स्थिति भी निश्चित रूप से सुदृद्ध हो जाएगी और उस स्थिति में 500 करोड रुपए खर्च कर नया प्लांट बनाना कोई मुश्किल का काम नहीं होगा. इस दिशा में हम लगातार प्रयासरत है. अत्यंत ही खेद के साथ कहना है कि पिछले लगभग 4 वर्ष से सुरदा खादान का लीज नवीकरण नहीं होने के चलते उत्पादन बंद है. इसके अलावा केंदाडीह खदान का लीज की अवधि भी समाप्त हो जाने के कारण वहां भी उत्पादन बंद है,. इस तरह आज आईसीसी इकाई एक भी खदान से उत्पादन न होना एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-get-preparation-and-success-tips-for-cuet-ug-2024/">जमशेदपुर

: छात्रों को मिले सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए तैयारी व सफलता के टिप्स
सरकार की उदासीनता के कारण लिजी नवीकरण में बहुत विलंब हो रहा है, हालांकि प्रबंधन की ओर से लगातार प्रयास हो रहा है कि कम से कम राज्य सरकार माइनिंग चालान अभिलंब निगत करें, ताकि सुरदा खदान से उत्पादन शुरू होने के पश्चात शीघ्र उत्पादन का काम शुरु हो सके. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि आप सब जानते हैं कि वेतन समझौता के अनुसार एरिया का भुगतान हर 3 महीने पर आपको किया गया है अब मात्र 14 महीने का एरिया का भुगतान होना बाकी है, इसका भी भुगतान जल्द ही हो जाएगा. इस मौके पर आईसीसी वकर्स यूनियन के महासचिव ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष बीएन सिंह देव, जयंत उपाध्याय , एन के राय. संजय सिंह, अप्पू सिंह, जितेंद्र सिंह धारीवाल अरिंदम मुखर्जी, संदीप दत्ता समेत कई लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही