Search

 
 
 

जमशेदपुर : भालूबासा में मानसिक रूप से बीमार युवक ने लगाई फांसी

 
jamshedpur (Rohit kumar) : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत भालूबासा लाइन नंबर 7 निवासी 23 वर्षीय देवराज साहू ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना शनिवार देर रात की है. परिजनों को इसकी जानकारी देर रात 1.30 बजे हुई. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. रविवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि देवराज की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. रांची के रिनपास से उसका इलाज चल रहा था. बीती रात सभी ने खाना खाया और अपने कमरे से सोने चले गए. देर रात सभी ने पाया कि देवराज का कमरा भीतर से बंद है. दरवाजे को तोड़ने पर देखा कि देवराज फंदे से लटका हुआ था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-chief-minister-raghuvar-das-listened-to-the-mind-of-the-prime-minister-with-the-workers/">जमशेदपुर

: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कार्यकर्ताओं संग सुना प्रधानमंत्री के मन की बात
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही