Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर:  बिरसानगर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ashok kumar) : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 6 का रहने वाला मिनिमय पॉल (23) ने मंगलवार की दोपहर अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे हुये थे, लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jmm-leader-grabbed-one-lakh-in-lieu-of-getting-land/">जमशेदपुर:

 झामुमो नेता ने जमीन दिलाने के एवज में हड़प लिया एक लाख

मजदूरी करता था मिनिमय

मिनिमय के बारे में बताया गया कि वह शादी शुदा था और उसका एक साल का बच्चा भी है. वह मजदूरी करने का काम करता था. घटना के समय परिवार के लोग घर पर ही थे. इस बीच उसने क्यों फांसी लगा ली इसका खुलासा नहीं हो सका है. घटना के बारे में बिरसानगर थाना प्रभारी का कहना है कि मिनिमय को जब एमजीएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया था. तब परिवार के लोगों ने उन्हें फोन करके घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस एमजीएम अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-dozens-of-nursing-and-sewing-girls-are-victims-of-food-poisoning-in-hostels-in-nh-33/">जमशेदपुर:

 एनएच 33 में हॉस्टल में नर्सिंग व सिलाई की दर्जन भर छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही