Search

 
 
 

जमशेदपुर : बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : बर्मामाइंस थाना अंतर्गत गांधीनगर बस्ती निवासी 26 वर्षीय मंगल सिंह ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया कि मंगल नशे का आदि था और कुछ काम नहीं करता था. शनिवार रात को वह नशे की हालत में घर आया और अपने कमरे में चला गया. रात 10 बजे जब सभी उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो उसका कमरा अंदर से बंद पाया. काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा. दरवाजा तोड़ने पर पाया कि मंगल ने एस्बेस्टस शीट की छत में लगी पाइप में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-even-after-the-order-of-the-government-the-problem-of-teachers-and-employees-of-womens-college-remains-the-same/">जमशेदपुर

: सरकार के आदेश के बाद भी वीमेंस कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारियों की समस्या जस की तस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही