Search

जमशेदपुर : हल्दीपोखर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur : कोवाली हल्दीपोखर के रहने वाले राहुल मोदक (21) ने गुरुवार को अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिवार के लोगों को मिलने पर इसकी जानकारी कोवाली थाने में जाकर दी गयी. इसके बाद जांच में पुलिस पहुंची और शव को फंदे पर से उतारने के बाद पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-cyber-miscreants-sent-message-of-low-balance-and-blew-1-49-lakhs-from-the-account/">आदित्यपुर

: साइबर बदमाशों ने बैलेंस कम होने का मैसेज भेजा और खाते से उड़ा लिए 1.49 लाख

दोपहर के समय कमरे में गया था सोने

राहुल के परिवार के लोगों ने बताया कि राहुल गुरुवार की दोपहर यह कहकर मां से गया था वह अपने कमरे में सोने के लिये जा रहा है. इसके बाद मां जब कमरे में खाना के लिये पूछने गयी तब देखा दरवाजा भीतर से बंद है. आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर वह परेशान हो गयी और पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद दरवाजा तोड़ने पर देखा कि राहुल फंदे पर लटका हुआ है. पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bike-riding-youth-crushed-to-death-on-pardih-main-road/">जमशेदपुर

: पारडीह मेन रोड पर बाइक सवार युवक को कुचला, मौत
[wpdiscuz-feedback id="y07ws1r440" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//