Search

जमशेदपुर : कपाली में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत बारी कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय अजय कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों को इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह तब हुई जब वे अजय के कमरे में गए. उन्होंने देखा कि अजय फंदे से लटका हुआ है. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-militants-fired-at-a-brick-kiln-in-mccluskiganj-two-workers-were-injured/">रांची:

मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियों ने की ईंट भट्ठा पर गोलीबारी,दो मजदूर घायल
पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने पुलिस को बताया कि बीते दो माह से अजय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. बुधवार की रात खाना खाने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए थे. सुबह उठने पर पाया कि अजय का कमरा अंदर से बंद है. दरवाजा तोड़ने पर उसे फांसी से लटका देखा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp