Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलमुरी में युवक ने की आत्महत्या, बिष्टुपुर में भी एक ने लगाई फांसी

 
jamshedpur (rohit kumar) : जमशेदपुर में इन दिनों आत्महत्या के मामले बढ़ते ही जा रहे है. सोमवार को भी बिष्टुपुर और गोलमुरी में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पहला मामला गोलमुरी के टुईलाडूंगरी का है जहां 37 वर्षीय शिव कुमार उर्फ छोटू ने फांसी लगाई. जानकारी मिलने पर रविवार रात 11 बजे परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजनों ने बताया की शिव एक कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था. डेढ़ माह पूर्व कंपनी बंद हो गई जिसके बाद वह घर पर ही रहता था. नौकरी ना मिलने से वह डिप्रेशन में था. रविवार रात वह अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली. रात को जब सभी उसे खाने के लिए बुलाने गए तो उसका कमरा अंदर से बंद पाया. दरवाजा तोड़ने पर उसका शव फंदे से लटका हुआ था. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-bear-attacked-the-person-who-went-to-find-buffalo-in-the-forest/">लातेहार

: भालू के हमले से अधेड़ घायल, रांची रिम्स रेफर

बिष्टुपुर में भी दर्जी ने लगाई फांसी

इधर, बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह बी ब्लॉक निवासी 42 वर्षीय मो सरफराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सरफराज ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई. सोमवार सुबह पुलिस ने उनके शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सरफराज पेशे से दर्जी था. साकची में उनकी दुकान है. भाई शमीम ने बताया की सरफराज के परिचित एंब्रोज ने सरफराज के नाम पर दो गाड़ी और दो ऐसी फाइनेंस करवा ली थी. दो माह से उसने किश्त नहीं भरी थी. फाइनेंस कंपनी वाले घर पर आकर परेशान करते थे. जिस कारण सरफराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-naxalites-killed-and-hanged-arjun-surin-of-louvabeda/">किरीबुरु

: नक्सलियों ने लौवाबेड़ा के अर्जुन सुरीन की हत्या कर फांसी पर लटकाया
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही