Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भाजपा कार्यालय के सामने युवा कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका

Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने साकची में भाजपा जिला कार्यालय के सामने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया. युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द करने का विरोध कर रहे थे. पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव सत्यम सिंह कर रहे थे. पुतला दहन के दौरान सत्यम सिंह ने कहा कि अघोषित-आपातकाल ने अब अपना रंग दिखाना प्रारंभ कर दिया है. जब सूरत की निचली अदालत ने राहुल गांधी को जमानत के साथ 30 दिनों के अंदर अपील करने की मोहलत देकर सजा को निलंबित रखा है तो फिर किस आधार पर मोदी सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने की घोषणा की है. मोदी सरकार नियम, कायदे कानून को ताक पर रखकर कानून अपने हाथ में ले रही है. देश के सर्वाेच्च न्यायालय को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए. केंद्र की भाजपा सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बना दिया है. युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के विरोध मे जमकर नारेबाजी की. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव प्रिंस सिंह ने कहा कि सदन का यह फैसला लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है. आज मोदी सरकार के इशारे पर ईडी, सीबीआई, इलेक्शन कमीशन, कार्य कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/JSR-YUVA-CONGRESS-MODI-PUTLA-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/dhanwantri-ayush-hospital-will-open-in-jamshedpur-five-crore-allocated-for-building-construction/">जमशेदपुर

में खुलेगा धनवंतरी आयुष चिकित्सालय, भवन निर्माण के लिए पांच करोड़ आवंटित

कार्यक्रम में ये थे उपस्थित

कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, जिला के महासचिव आशीष चंदेल, नवीन मिश्रा, नीरज साहू, बिष्टुपुर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मनमोहन तिवारी, कुलदीप सिंह, गोलमुरी युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, टेल्को बिरसनगर युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अमित सिंह, धीरज सिंह, अभिषेक अंजान, अनीश सिंह, अवतार सिंह, अमित पासवान, कुश सिंह, शुभम कुमार, साहिल, करण, अभिजीत विकास कुमार, विक्की साहू, रिशु तिवारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही