Search

जमशेदपुर : ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत, नहीं हुई मृतक की पहचान

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के डाउन लाइन पर गुरुवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. सुबह रेल कर्मचारियों ने शव देखकर इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी. सूचना पाकर टाटानगर रेल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक की उम्र 40 वर्ष के आस-पास की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार रेल कर्मी गुरुवार की सुबह डाउन लाइन की ओर जा रहे थे तभी उन्होंने डाउन लाइन पर एक शव देखा. फिलहाल शव की पहचान के लिए पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया गया है. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp