Search

 
 
 

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में एसी लगाने में तीसरे तल्ले से गिरकर युवक की मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत भादानी ट्रेड सेंटर में एसी लगाने के दौरान तीसरे तल्ले से गिरकर 31 वर्षीय आफताब आलम उर्फ राजा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद सहकर्मियों ने उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. आफताब कीताडीह मस्जिद के पास रहने वाला था. सहकर्मियों ने बताया कि वे लोग भादानी ट्रेड सेंटर के तीसरे तल्ले में एसी लगाने का काम कर रहे थे. आफताब ने सेफ्टी किट नही पहना था. इसी दौरान जिस जाली में वह खड़ा होकर काम कर रहा था वह टूट गया जिससे आफताब नीचे गिर पड़ा. इसे भी पढ़ें : अमन">https://lagatar.in/antisocial-elements-are-also-demanding-extortion-in-name-mayank-singh-of-aman-sahu-gang/">अमन

साहू गिरोह के मयंक सिंह के नाम पर असामाजिक तत्व भी मांग रहे रंगदारी

सेफ्टी को लेकर मालिक को किया था सचेत

मामले को लेकर सहकर्मी प्रकाश ने बताया कि वे लोग काम कर रहे थे. उन्होंने जाली देखकर मालिक को भी सचेत किया था पर मालिक ने इसे नजरंदाज कर दिया. जैसे ही आफताब काम करने के लिए जाली में चढ़ा वह जाली टूट गई जिससे आफताब नीचे गिर पड़ा. उसे टीएमएच लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही