Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा में कुएं में गिरा युवक, तलाश जारी, एक से पूछताछ कर रही पुलिस

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेल एसपी कार्यालय के पीछे (रेलवे इंजीनियरिंग कॉलोनी) कुएं में डूबकर एक युवक की मौत हो गई. युवक की पहचान बबलू के रूप में हुई है. वह फुटपाथ में रहकर छोटे-मोटे काम करता था व अपनी जीविका चलाता था. इधर, जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से शव को निकालने की प्रक्रिया में जुट गई. घटना मंगलवार देर शाम की है. मिली जानकारी के अनुसार युवक नशे का आदी था और अपने एक मित्र के साथ मंगलवार को कहीं जा रहा था. उसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हुई और बबलू के कुएं में गिरने की जानकारी मिली. हालांकि कुछ लोगों के अनुसार बबलू को उसके साथी ने ही विवाद के बाद धक्का दे दिया है, परंतु इसकी पुष्टि नहीं हुई है. घटना के बाद मौके से भाग रहे बबलू के साथी को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस उससे थाना में पूछताछ कर रही है. घटना के बाद से ही गोताखोर के जरिए पुलिस कुएं में युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन गहराई ज्यादा होने के कारण उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही