Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : श्राद्ध कर्म में नदी गया युवक डूबा, तलाश जारी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट पर खरकई नदी में मंगलवार शाम श्राद्ध कर्म में गया गांधीनगर निवासी 33 वर्षीय राजा मुंडा डूब गया. हालांकि, परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई जब वह वापस घर नहीं लौटा. देर शाम परिजन बड़ौदा घाट गए तो पाया कि राजा का कपड़ा नदी किनारे पड़ा हुआ है. पास ही मौजूद एक महिला ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को डूबते हुए भी देखा था. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राजा की तलाश शुरू की. परिजनों ने बताया कि राजा 407 ट्रक चलाता था. वह प्रधानटोला में एक बच्चे के श्राद्ध कर्म में गया था. देर शाम सभी वापस लौट गए पर राजा नहीं लौटा. फिलहाल राजा की तलाश जारी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही