Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मुखी समाज का यूथ फेस्टिवल 4 को, कोल्हान भर से जुटेंगे लोग

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : बिष्टुपुर गोपाल मैदान में आगामी 4 फरवरी को मुखी समाज यूथ फेस्टिवल सह मिलन समारोह का आयोजन होगा. इसी तैयारी को लेकर मंगलवार को जुबली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति के समक्ष मुखी समाज यूथ कमेटी ने बैठक की. इसमें मुख्य रूप से समाजसेवी शंभू मुखी डूंगरी एवं मुखी समाज युवा समिति अध्यक्ष देवेन मुखी, संयोजक आशीष मुखी और धनराज मुखी से उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि कई वर्षों से यह प्रयास था कि मुखी समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में बांधने के लिए एवं युवाओं को अपने सामाजिक संस्कृति दायित्व को समझाने के लिए ऐसा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाए. कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है. इसके माध्यम से मुखी समाज झारखंड प्रदेश में अपनी एकता का परिचय देगा. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ed-team-will-reach-cm-residence-on-wednesday-at-1-pm-to-interrogate-cm-hemant-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन से पूछताछ करने ईडी टीम बुधवार को एक बजे पहुंचेगी सीएम आवास

मंत्री-विधायक समेत कई गणमान्य होंगे शामिल

इस कार्यक्रम में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के अलावे राउरकेला, सिनी, चाईबासा, घाटशिला, मुसाबनी, पोटका, जादूगोड़ा के विभिन्न क्षेत्र से मुखी समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा कला संस्कृति ढोल नगाड़े के साथ शिरकत करेंगे. इसमें शामिल युवा पारंपरिक, सांस्कृतिक और लोक कला के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री, विधायक और समाज के मुखिया गण, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम की सारी तैयारी जोर शोर से चल रही है. इसे सफल बनाने में मुख्य रूप से मुखी समाज यूथ कमेटी अध्यक्ष देवेन मुखी, उपाध्यक्ष नेहा मुखी, महामंत्री विक्रम मुखी, कोषाध्यक्ष रात्रि मुखी, कोर कमेटी अध्यक्ष धनराज मुखी, अंगरक्षक कार्तिक मुखी एवं सदस्य जोशना मुखी, रानी मुखी, ईशा मुखी, जोती मुखी, भूमि मुखी इत्यादि लगे हुए है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही