Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : युवक ने मारपीट के बाद की हवाई फायरिंग

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव स्थित बगीचा रेस्टोरेंट के पास मंगलवार देर रात आदित्यपुर निवासी विक्की नंदी ने अपने अन्य साथियों के साथ स्थानीय युवकों के साथ मारपीट की. इस दौरान विक्की नंदी ने हथियार निकालकर हवाई फायरिंग भी की. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. देर रात सूचना मिलने पर कदमा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस ने मारपीट होने की पुष्टी की पर फायरिंग की पुष्टी नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि मौके पर मारपीट हुई थी जिसमें आदित्यपुर के युवकों का नाम सामने आया है पर किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-if-jackfruit-is-far-away-from-reach-then-it-has-no-value-in-saranda/">किरीबुरु

: कहीं कटहल पहुंच से दूर तो सारंडा में इसका कोई मोल नहीं

कार से आए थे सभी युवक

सूत्रों के अनुसार रात 10.30 बजे कुछ युवक बीच डिवाइडर पर बैठे हुए थे तभी एक कार पर सवार होकर आदित्यपुर निवासी विक्की नंदी समेत अन्य युवक पहुंचे और मारपीट शुरु कर दी. मारपीट के दौरान विक्की नंदी ने अपने कार से एक देसी कट्टा निकाला और हवा में हथियार लहराते हुए फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. हालांकि थोड़ी देर बाद सभी मौके पर पहुंचे और फायरिंग के बाद निकले खोखा को उठाकर अपने साथ ले गए. हालांकि पुलिस की जांच में फायरिंग की पुष्टी नहीं हुई है. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-attacks-modi-government-says-the-country-is-sitting-on-a-time-bomb-of-unemployment-we-have-a-concrete-plan/">कांग्रेस

का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा, देश बेरोजगारी के टाइम बम पर बैठा है, हमारे पास ठोस योजना है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही